फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two people including Bhim Army's district secretary named, case filed against 25

Muzaffarnagar News: भीम आर्मी के जिला सचिव समेत दो नामजद, 25 के खिलाफ मुकदमा

Sun, 08 Jun 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two people including Bhim Army's district secretary named, case filed against 25
पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू, टोल प्लाजा पर हंगामे का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। मुझेड़ा टोल प्लाजा पर हंगामा कर तोड़फोड़ करने, जाम लगाने और कार्य में बाधा डालने के आरोप में भीम आर्मी के दो नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव सम्भलहेड़ा निवासी भीम आर्मी जिला सचिव हुमायूं अपने साथियों के साथ मुझेड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। आरोप है कि जबरन टोल को फ्री कराने का प्रयास किया। टोल प्लाजा कर्मचारियों के विरोध करने पर हुमायूं व कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा बैरियर में भी तोड़फोड़ की थी। इस कारण टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया था। साथ ही टोल प्लाजा का कार्य बाधित हो गया था।
विज्ञापन

इस दाैरान पुलिस और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई थी। पुलिस की सख्ती व मुकदमे की चेतावनी के बाद भीम आर्मी के सभी कार्यकर्ता टोल प्लाजा से चले गए थे। देर रात टोल प्लाजा अधिकारी आकाश चौधरी ने भीम आर्मी कार्यकर्ता संभलहेड़ा निवासी हुमायूं व गौतम रवि को नामजद, 20-25 अज्ञात के विरुद्ध टोल प्लाजा के बैरियरों में तोड़फोड़, टोल कार्य में बाधा, मार्ग जाम करने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने देर रात तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा अधिकारी आकाश चौधरी ने आरोप लगाया कि गांव सम्भलहेड़ा निवासी हुमायूं तीन दिन पहले अपना एक कॉमर्शियल वाहन लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचा था और अपना आधार कार्ड दिखाकर उसे टोल फ्री कराने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed