UP: मुजफ्फरनगर में हादसों का कहर, लोगों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर निवासी परिवार के सदस्य ऑल्टो कार से देहरादून जा रहे थे। इसी बीच पुरकाजी बाईपास पर ज्यादा कोहरा होने के कारण अलमासपुर निवासी चालक संदीप (41) कार को साइड में खड़ी करके शीशा साफ कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संदीप उछल कर सड़क पर गिर गया।
बताया गया कि सिर में चोट लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पुरकाजी पीएचसी पर लाई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Weather Update: घने कोहरे से थमी रफ्तार, बर्फीली हवाओं से कांपा वेस्ट यूपी, न्यूनतम पारा पहुंचा 2.9 डिग्री
वहीं, दूसरी सड़क दुर्घटना में पुरकाजी लक्सर हाईवे पर एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पुरकाजी निवासी वसीम व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया, जहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, उपचार के दौरान वसीम की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: UP: मुनव्वर राणा के निधन से वेस्ट यूपी में छाया शोक, पूरी दुनिया में थी मकबूलियत, कभी भूल नहीं पाएंगे लोग