फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Retired firefighter placed under 'digital house arrest'; swindled out of ₹21 lakh

मुजफ्फरनगर: सेवानिवृत्त दमकलकर्मी को किया डिजिटल हाउस अरेस्ट, आतंकवादियों का साथी बताकर ठगे 21 लाख रुपये

Thu, 29 Oct 2026 11:10 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 29 Oct 2026 11:10 PM IST
सार

शाहपुर निवासी अशरफ अली दमकल विभाग से रिटायर्ड हैं। साइबर अपराधियों ने नौ दिन तक उन्हें डिजिटल हाउस अरेस्ट किए गए। इस दौरान धमकाकर अलग-अलग खातों में रुपये डलवाए गए। साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Retired firefighter placed under 'digital house arrest'; swindled out of ₹21 lakh
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

लखनऊ एटीएस का अफसर बताकर साइबर ठगों ने मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी सेवानिवृत्त दमकल कर्मचारी को नौ दिन डिजिटल अरेस्ट कर लिया। जांच के नाम पर 21 लाख रुपये ले लिए। ठगी का एहसास होने पर बुजुर्ग ने पहले शाहपुर और फिर साइबर अपराध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उधर, साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित के लगभग नौ लाख रुपये होल्ड करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सेवानिवृत्त कर्मचारी अशरफ अली ने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर को वह पंजाब में अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। सुबह नौ बजे उनके मोबाइल पर कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि आपका एक सिमकार्ड कश्मीर में आतंकवादियों के बीच में मिला है। आपका एक अकाउंट एचडीएफसी बैंक में है, जिसमें 70 करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें से आप 10 प्रतिशत का हिस्सा प्राप्त करते हैं। यह बात सुनते ही अशरफ अली डर गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करने वाले व्यक्ति ने अलग कमरे में जाने को कहा और फोन पर ही टाइप करके खुद को एटीएस लखनऊ का अधिकारी बताकर डराया। यह भी कहा कि यदि हमारा साथ दोगे तो आपको इस केस से बचा लेंगे। चेतावनी दी गई कि हमें हर दो घंटे में रिपोर्ट करते रहना और किसी से भी इस बात का जिक्र मत करना। फिर दूसरा नंबर भेजकर बात कराई।
 
विज्ञापन

इसके बाद प्रदीप रावत नाम के व्यक्ति ने एटीएस से बताकर एनआईए का फर्जी नोटिस तैयार कर उनके व्हाट्सएप पर भेजा। इसके बाद गोपनीयता समझौता एटीएस और एनआईए विभाग के नाम से लिखवाया गया। 16 अक्तूबर को कुछ हथियार बंद व्यक्तियों के फोटो, कुछ हथियारों के फोटो व कुछ नोटों से भरे बैग व कमरे में फैले नोटों के फोटो, एनआईए व पुलिस अधिकारियों द्वारा पकड़े गए व्यक्तियों, बैंक कर्मचारियों के भी फोटो भेजे और कहा कि यह तुम्हारे साथी से पकड़े गए हैं।
 

17 अक्तूबर को पीड़ित पंजाब से वापस अपने घर शाहपुर वापस आया। आरोपियों ने 21 अक्तूबर को खाता नंबर भेजकर रुपये डालने के लिए कहा। पीड़ित ने 22 अक्तूबर को 20 लाख रुपये भेज दिए। जेल भेजने की धमकी देकर 23 अक्तूबर को एक बार 49000 और दूसरी बार 45900 रुपये भेजे गए। आरोपियों ने कहा कि जांच के बाद रुपये वापस भेज देंगे। रुपये वापस नहीं आए तो पीड़ित ने आरोपियों को कॉल की। नंबर स्विच ऑफ मिले। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने थाना शाहपुर में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद यह मामला साइबर थाने में दर्ज किया गया है। साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: क्लीनचिट देकर खोल दी ग्रीन हॉस्पिटल की सील, नाराज डिप्टी सीएमओ बोले- शुक्रवार को दे दूंगा इस्तीफा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed