फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two people died due to alcohol in Meerapur

मीरापुर में शराब से हुई थी दो लोगों की मौत

Sat, 09 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two people died due to alcohol in Meerapur
मुजफ्फरनगर। जनपद के खादर क्षेत्र में पुरकाजी से लेकर रामराज तक धड़ल्ले से अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। आबकारी विभाग व पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन यह धंधा बंद नहीं होता। वहीं, मीरापुर में अवैध शराब पीने से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

जनपद के पुरकाजी से लेकर मोरना व रामराज तक गंगा खादर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से भट्ठियां चढ़ाकर कच्ची शराब बनाई जाती है। शहर क्षेत्र से सटा एक गांव भी इस कच्ची शराब के धंधे से जुड़ा हुआ है, जहां महिलाएं भी धड़ल्ले से शराब की बिक्री करती हैं।
विज्ञापन

जिला आबकारी विभाग व संबंधित थाना पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर इन भट्ठियों को पकड़ती है, लेकिन दूरदराज का क्षेत्र व दलदली इलाका होने के कारण इन पर पूरी तरह से लगाम लगना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अवैध शराब से हुई घटनाओं की बात करें तो मीरापुर के मोहल्ला खटीकान में 20 अप्रैल 2019 को अवैध रूप से बेची जा रही शराब पीने से तीन लोगों की हालत बिगड़ गई थी। इनमें से आदेश और कृष्ण की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed