{"_id":"6161e3f18ebc3e7636727e1e","slug":"two-more-dengue-patients-found-muzaffarnagar-news-mrt559978899","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो और मरीज मिले
विज्ञापन
शहर में स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण् करते सीएमओ डॉ एमएस फौजदार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के दो और मरीज मिले, कम नहीं हो रहा बुखार का प्रकोप
मुजफ्फरनगर। बदल रहे मौसम में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। डेंगू के दो और मरीज मिले है। इनमें एक शहर में और एक खतौली क्षेत्र में महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक आठ केस डेंगू के मिल चुके है। शहर में आठ घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा भी मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की जांच बढ़ा दी है। वायरल बुखार भी कम नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना 150 से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे है। नेत्र विभाग में बनाया गया बुखार वार्ड इन दिनों फुल है। अस्पताल में बुखार से पीड़ित गंभीर 27 मरीज भर्ती है।
जनपद में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बीते एक माह से वायरल बुखार और टायफाइड बुखार के मरीजों की अस्पतालों और निजी डॉक्टरों के यहां भीड़ लगी है, जो कम नहीं हो रही है। एक माह से डेंगू और मलेरिया के मरीज भी लगातार मिल रहे है। शहर के दक्षिणी सिविल लाइन्स निवासी व्यक्ति और खतौली ब्लाक के गांव खांजापुर में महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। एक माह में ही जिले में डेंगू के आठ मरीज अभी तक मिल चुके है। शहर में आठ घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा भी मिला है। जबकि मलेरिया बुखार के 11 केस अभी तक आ चुके है। जिला चिकित्सालय में रोजाना 1400 से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है, जिनमें से 150 से अधिक रोजाना बुखार से पीड़ित आ रहे है। सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि सबसे अधिक वायरल बुखार के मरीज आ रहे है। वर्तमान में करीब 27 मरीज बुखार के भर्ती है।
शहर में अधिक बुखार पीड़ित
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अलका सिंह ने बताया कि जनपद में अभी तक डेंगू के आठ मरीज मिले है। शहर में केवलपुरी, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, दक्षिणी सिविल लाइन, खतौली के खांजापुर के अलावा मीरापुर क्षेत्र के नंगला खेपड़ गांव में ये मरीज मिले है। शहर में घरों की जांच के दौरान आठ घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। अभी तक 138 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिल चुका है। 534 लोगों की डेंगू की रैपिड एंटीजन जांच कराई गई। एलिजा जांच की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध है। 19162 लोगों की मलेरिया की जांच कराई है, जिनमें से 11 को मलेरिया होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
वायरल बुखार है ज्यादा
सीएमओ डा. एमएस फौजदार का कहना है कि जनपद में वायरल बुखार ज्यादा है। डेंगू के दो केस और मिले है। अब आठ मरीज डेंगू के है, जिनका घर पर ही इलाज चल रहा है। मलेरिया के सभी मरीज ठीक हो गए है। बुखार पीड़ितो की जांच बढ़ा दी है। जहां मरीज मिले है वहां एंटी लार्वा का छिडकाव और घरों में लार्वा की जांच जारी है।

जिला चिकित्सालय के स्पेशल वार्ड में भर्ती बुखार के मरीजों की जांच करते डॉक्टर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय के स्पेशल वार्ड में भर्ती बुखार के मरीज।- फोटो : MUZAFFARNAGAR