फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two mobile robbers caught in an encounter

मुठभेड़ में दबोचे दो मोबाइल लुटेरे

Sun, 06 Dec 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two mobile robbers caught in an encounter
मोबाइल चोरी के आरोपीयों से जानकारी करते सीओ सिटी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में दबोचे दो मोबाइल लुटेरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने माल रोड पर हुई मुठभेड़ में दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से राहगीरों से लूटे गए नौ मोबाइल, दो बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए।
सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शहर के माल रोड पर शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान एसआई सुनील नागर ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में किदवईनगर निवासी आरिफ और फिरदौसनगर निवासी सोनू उर्फ नदीम शामिल हैं। उनके पास से लूटे गए नौ मोबाइल, एक चोरी की दो बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

आरोपी देर रात शहर की सड़कों पर घूमते हुए जो भी राहगीर मोबाइल पर बात करता नजर आता है, उससे मोबाइल लूटकर फरार हो जाते हैं। मोबाइल लूट की वारदात को आरोपियों द्वारा चोरी की बाइक पर अंजाम दिया जाता था, जिसके बाद उन्हें मोहल्ला खालापार निवासी भूरा नामक युवक को बेचने की जानकारी आरोपियों ने दी है। उक्त भूरा को चिह्नित कर उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि मुठभेड़ में धरे गए आरिफ के खिलाफ विभिन्न थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सोनू उर्फ नदीम का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed