{"_id":"67b4723ad275b049ec0ef868","slug":"two-miscreants-injured-in-encounter-three-stolen-vehicles-recovered-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-139970-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चोरी के तीन वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चोरी के तीन वाहन बरामद
विज्ञापन
-बागपत जनपद के रहने वाले हैं बदमाश, कई मामले हैं इन पर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक चोरी की बाइक, छोटा हाथी व होंडा सिटी कार के अलावा दो तमंचे बरामद किए हैं।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार रात थाना पुलिस गांव तावली के पास स्थित स्वाति हॉस्पिटल के सामने से बरवाला जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। दोनों घायल गिरफ्तार बदमाशों ने अपने नाम बागपत जनपद के थाना खेकड़ा के गांव रटोल निवासी शोएब व बागपत के मोहल्ला देसराज निवासी अब्दुल रहमान बताए। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक छोटा हाथी व एक होंडा सिटी कार के अलावा दो तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं।
सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने छोटे हाथी में बाइक रखी हुई थी। साथ ही दोनों आरोपी भी छोटे हाथी में सवार थे, जबकि आरोपियों ने होंडा सिटी कार सड़क किनारे खड़ी की हुई थी। पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। साथ ही आरोपियों का चालान कर दिया। शोएब के खिलाफ चार व अब्दुल के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।