फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two miscreants arrested for withdrawing money by changing ATM card

Muzaffarnagar News: दिल्ली और हरियाणा के लिए ... जानसठ - एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for withdrawing money by changing ATM card
- पकड़े गए बदमाशों में एक हरियाणा और दूसरा दिल्ली का निवासी
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने लोगों से धोखाधड़ी कर एटीएम बदलकर रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
कोतवाली जानसठ प्रभारी एएसपी विनायक भोसले ने बताया कि 10 मार्च को मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी नदीम आलम ने तहरीर देकर कराया था कि वह जानसठ के एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए आया था। तभी वहां मौजूद व्यक्तियों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान जटवाड़ा नहर पुल के पास से कार सवार अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम हरियाणा प्रदेश के जनपद हिसार के थाना नारनौद क्षेत्र के गांव खांडा खेड़ी निवासी प्रवीण पुत्र प्रेम सिंह व नई दिल्ली के थाना नजफगढ़ के इंदिरा मार्केट नई अनाज मंडी निवासी अमित पुत्र मुनीम बताए हैं। पुलिस ने उनके पास से 20 हजार रुपये की नगदी, आई-20 कार, 7 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इनमें नदीम आलम का भी एटीएम कार्ड है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed