फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two members submitted their resignations to the SDM

दो सभासदों ने एसडीएम को इस्तीफे सौंपे

Sat, 09 Apr 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two members submitted their resignations to the SDM
जानसठ नगर पंचायत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा नेता - फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर, जानसठ। नगर पंचायत के अब दो सभासदों अनुज सैनी और सुनील कुमार ने भी एसडीएम को इस्तीफा सौंप दिया। इससे पूर्व भी सभासद अश्वनी चौधरी ने इस्तीफा एसडीएम को सौंपा था।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर कुछ सभासद पिछले 18 दिनों से बेमियादी धरना दे रहे हैं। आरोप है कि नगर पंचायत में विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं बरतने सहित कई कार्यों से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इसके बावजूद ईओ सहित संबंधित कर्मचारियों ने जानकारी नहीं दी थी। जिसके विरोध में सभासदों का बेमियादी धरना जारी है। शुक्रवार को सभासद अनुज सैनी व सभासद सुनील कुमार ने विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच नहीं कराने तथा कई बिंदुओं पर मांगी गई। लिखित जानकारी नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर एसडीएम जयेंद्र कुमार को इस्तीफा सौंप दिया। उधर, एसडीएम ने बताया कि नगर पंचायत के सभासद अनुज सैनी और सुनील कुमार ने शुक्रवार को इस्तीफा सौंप दिया। सभासदों की जो शिकायत है, उनकी शीघ्र जांच कराई जाएगी।

जानसठ में एसडीएम को इस्तीफे सौंपते दोनों सभासद

जानसठ में एसडीएम को इस्तीफे सौंपते दोनों सभासद- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed