{"_id":"65454406d166ad6fcc0b1bb6","slug":"two-members-of-a-gang-that-stole-bags-from-cars-caught-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-10758-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कारों से बैग चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कारों से बैग चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़े
Sat, 04 Nov 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों ने भाजपा एमएलसी की कार सहित क्षेत्र में तीन कारों से बैग चोरी किए थे
- हजारों रुपये की नकदी और लैपटॉप बरामद, गिरोह का सरगना पुलिस की पकड़ से दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने कारों से बैग चोरी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर हजारों रुपये की नगदी और लैपटाॅप सहित काफी सामान बरामद किया है। आरोपियों ने भाजपा एमएलसी की कार सहित क्षेत्र में तीन कारों से बैग चोरी किए थे। गिरोह का सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने दोपहर में पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि हाल ही में थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एमएलसी वंदना वर्मा की कार से बैग, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के घासीपुर मेले के पास परियोजना निदेशक की कार से बैग व नगर कोतवाली के वहलना चौक पर सेवानिवृत्त सैनिक की कार के शीशे तोड़कर बैग चोरी हुआ था। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने गिरोह के दो सदस्यों को वहलना चौक से दबोच कर उनसे 33 हजार रुपये, एप्पल कंपनी का एक लैपटाॅप बैग सहित, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, चार चेक बुक, दो ड्राइविंग लाइसेंस, दो एटीएम कार्ड आदि सामान बरामद किया।
विज्ञापन
दोनों ने अपने नाम शक्ति निवासी पापड़ी बाजार, सब्जी मंडी के सामने झुग्गी सदर बाजार, थाना सदर बाजार दिल्ली हाल निवासी जटवाड़ा पुल के पास झुग्गी झोपड़ी थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) और सूरज निवासी पीरखाने वाली गली वार्ड नंबर दो, गुनयाना मंडी, थाना गुनयाना मंडी जिला भटिंडा (पंजाब) हाल निवासी जटवाड़ा पुल के पास झुग्गी झोपडी थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार (उतराखंड) बताए हैं। गिरोह का सरगना अनिल है वह अभी फरार है।
विज्ञापन
दोनों युवक घुमंतू जनजाति के हैं और वह अब तक कई राज्यों में कारों से बैग चोरी करने की घटनाएं कर चुके हैं। हरिद्वार में दो, सहारनपुर में दो घटनाएं की थीं, जिनका माल भी बरामद हुआ है। दोनों बदमाशों पर सात मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।