फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two married women thrown out of the house, one given triple talaq

Muzaffarnagar News: दो विवाहिताओं को घर से निकाला, एक को तीन तलाक, जानें पूरा मामला

Thu, 30 Nov 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 30 Nov 2023 12:27 AM IST
सार

लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ससुराल वाल दहेज में मिले सामान से खुश नहीं थे। दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर पति व ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। 9 मई 2022 को उसने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों का व्यवहार और बदल गया।

विज्ञापन
Two married women thrown out of the house, one given triple talaq
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दहेज लोभी ससुरालियों ने दो विवाहिताओं को घर से निकाल दिया गया। एक विवाहिता ने अपने पति पर तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

मोहल्ला महमूद नगर निवासी महिला परवीन ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि 14 अगस्त 2020 को उसका निकाह सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान निवासी वसीम अकरम के साथ हुआ था। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ससुराल वाल दहेज में मिले सामान से खुश नहीं थे। दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर पति व ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। 9 मई 2022 को उसने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों का व्यवहार और बदल गया।
विज्ञापन


आरोप है कि 14 मार्च 2023 को ससुराल वालों ने फांसी लगाकर उसे मारने का प्रयास किया। प्रयास में विफल होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। वह अपने मायके में थी तब उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। इसके अलावा मंसूरपुर थाने पर गांव जड़ौदा निवासी राधा ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी 20 दिसंबर 2019 को बागपत जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र निवासी संजीव के साथ हुई थी। दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी ने होने पर पीड़िता को उसकी पुत्री के साथ घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने दोनों मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed