{"_id":"6aa6fa3635573574160fed8e","slug":"bhakiyu-official-accuses-policemen-of-indecency-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1014-180562-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाकियू पदाधिकारी ने पुलिसकर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाकियू पदाधिकारी ने पुलिसकर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
भोपा। भारतीय किसान यूनियन के युवा ब्लॉक अध्यक्ष ने पुलिस पर वाहन जांच के दौरान अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता वापस लौटे।
रहकड़ा निवासी राजा देशवाल भारतीय किसान यूनियन में युवा ब्लॉक अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह मोटरसाइकिल से भोपा आए थे। घर लौटते समय गंग नहर पुल पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें वाहन जांच के लिए रोका। राजा देशवाल का आरोप है कि जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी ने पुलिस से कहा कि कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बेवजह कार्यकर्ताओं को परेशान न करने की बात कही।
अपराध निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। उन्होंने मामले की जांच-पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच अधिकारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने इस संबंध में बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी शालीन व्यवहार नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, शिव कुमार, रियाज अली, जुनैद, शेखर कुमार, अजय कादीपुर और राहुल त्यागी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।