फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two mafia caught with illegal liquor of millions

लाखों की अवैध शराब के साथ दो माफिया दबोचे

Wed, 24 Mar 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two mafia caught with illegal liquor of millions
खुर्जा में पकडी गई अवैध शराब फैक्टरी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लाखों की अवैध शराब के साथ दो माफिया दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीरो ड्रग्स अभियान के तहत जनपद पुलिस ने जिला बुलंदशहर के खुर्जा में चल रही अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से अवैध शराब, खाली पव्वे, रेक्टीफाइड स्प्रिट, होलोग्राम आदि बरामद किया गया। पीनना से लाखों की अवैध शराब के साथ पकड़े गए दो शराब माफिया से पूछताछ के बाद इस फैक्टरी की जानकारी पुलिस को मिली थी।
शहर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार को गांव पीनना स्थित रजबहे के पास खंडहर से दो शराब माफिया दबोचे थे। इनके पास से कई लाख की कीमत की 180 पेटी अवैध शराब, 50 बिना मार्का के पव्वे और एक संदिग्ध कार बरामद की गई थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों गौतमबुद्धनगर के दनकौर थाना क्षेत्र के गांव चीती निवासी पवन उर्फ पुन्नू और बुलंदशहर के खुर्जा कस्बे के गांव मुडाखेड़ा निवासी देवराज से पूछताछ में पता चला कि खुर्जा में उनके द्वारा अवैध शराब फैक्टरी चलाई जा रही है। वहीं से आरोपी यह शराब ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई के लिए लाए थे। एसएसपी ने तत्काल इस फैक्टरी का भंडाफोड़ करने के लिए टीम का गठन किया, जिसके बाद जनपद पुलिस टीम ने बुलंदशहर के खुर्जा में पहुंचकर उक्त अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि वहां से तीन आरोपियों खुर्जा के मोहल्ला शेख शहीवान निवासी रिजवान, हाथरस के गांव नंगला मोती निवासी सोनू और जनपद एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के गांव करतला निवासी सुभाष शामिल हैं। फैक्टरी से अवैध शराब के 2200 पव्वे, 600 लीटर एल्कोहल, 1000 लीटर अवैध देशी शराब, 30 हजार खाली पव्वे, एक लाख ढक्कन, एक लाख रैपर और 12 हजार होलोग्राम के साथ ही शराब बनाने के केमिकल व उपकरण बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया कि फैक्टरी से पकड़े गए तीनों आरोपियों के साथ ही बरामद अवैध शराब को भी खुर्जा पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसकी लिखापढ़ी वहीं पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed