फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two lakhs of rupees looted from petrol pump

नई मंडी में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से दो लाख लूटे

Fri, 07 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs of rupees looted from petrol pump
मुजफ्फरनगर में पेट्रोल पंप की लूट की जानकारी लेते एसपी सिटी सतपाल अंतिल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के भोपा रोड पर भीड़ वाले इलाके में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारियों को आतंकित कर करीब दो लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। लूट की घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नई मंडी निवासी सरदार जंग सिंह का भोपा रोड पर एसडी डिग्री कॉलेज के सामने भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप न्यू पब्लिक रोड है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे पैशन बाइक सवार दो बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। एक हेलमेट लगाए था तथा दूसरे ने नकाब पहन रखा था। एक पिस्टल तथा दूसरा तमंचा लिए थेे। दोनों बदमाश पेट्रोल पंप स्थित केबिन में पहुंचे और वहां मौजूद कैशियर नंदन सिंह व उम्मेद सिंह के अलावा सेल्समैन अनुज मोरना को गन प्वाइंट ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर कर्मचारियों से 1.95 लाख रुपये लूट कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने पंप मालिक और पुलिस को खबर दी। पेट्रोल पंप लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सीओ मंडी, नई मंडी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि नई मंडी कोतवाली पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed