फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed in road accident, revel

सड़क हादसे में दो की मौत हुई

Wed, 20 Dec 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident, revel
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में बाईपास हाईवे पर पचेंडा कट के पास किसी वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दहचंद निवासी अनुज कुमार के रूप में हुई है। वह बाइक से कहीं जा रहा था। मृतक के भाई रमन ने नई मंडी कोतवाली पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुरकाजी में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई उधर, पुरकाजी में बुधवार शाम को सेठपुरा के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पुरकाजी क्षेत्र के गांव कल्लनपुर निवासी देवेंद्र (32) बुधवार को सामान खरीदने पुरकाजी आया था। देर शाम वह सामान लेकर बाइक द्वारा गांव जा रहा था। गांव सेठपुरा के पास किसी वाहन ने उसे चपेट में लेकर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर चोटों के कारण अचेत होकर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस वालों ने मौके पर पहुंच कर उसे उठा का सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर आए गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक और कार की टक्कर, एक घायल
खतौली। गुर्जर कॉलोनी निवासी चिंटू पुत्र नरेश मोतला का बुधवार की शाम को अपनी वैगनार कार से किसी काम से गया था। लौटते वक्त जीटी रोड पर आवास विकास कॉलोनी के पास शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहे ट्रक और कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने बमुश्किल घायल चालक चिंटू को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। ब्यूरो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed