फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two inmates of Muzaffarnagar found in Meerut jail found infected

मेरठ जेल में बंद मुजफ्फरनगर के दो बंदी मिले संक्रमित

Mon, 15 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two inmates of Muzaffarnagar found in Meerut jail found infected
मेरठ जेल में बंद मुजफ्फरनगर के दो बंदी मिले संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ कारागार में बंद जनपद के दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मेरठ मेडिकल से सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग उनके परिवार के संबंध में जानकारी जुटाएगा।

मेरठ मेडिकल की ओर से सोमवार शाम को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मेरठ कारागार के दस विचाराधीन बंदी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो बंदी मुजफ्फरनगर जिले के निवासी हैं। एक शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सांझक का रहने वाला है, जबकि दूसरा शहर कोतवाली के गांव सुजडू की कुंगरपट्टी निवासी है। शाहपुर एसओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि सांझक निवासी इस युवक का यहां कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। इसलिए अभी यह नहीं बताया जा सकता कि वो किस मामले में मेरठ जेल में बंद है। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि सुजडू की कुंगरपट्टी निवासी इस बंदी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। मेरठ मेडिकल से सूचना आएगी तो दोनों बंदियों के परिजनों की जानकारी हासिल की जाएगी। कांटेक्ट हिस्ट्री के अनुसार परिजनों के सैंपल भी लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed