फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two including farmers killed, two injured in three accidents in Budhana

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - तीन हादसों में किसान सहित दो की मौत, दो घायल

Mon, 18 Sep 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 18 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two including farmers killed, two injured in three accidents in Budhana
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना क्षेत्र में अलग-अलग तीन स्थानों पर हुए हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
फुगाना गांव का रहने वाले ओमसिंह (58) रविवार सुबह करीब सात बजे साइकिल से खेत पर जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव के बस अड्डे के पास उसकी साइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। चिकित्सालय ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके बेटे गौरव ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाना फुगाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाले पनीराम (60) रविवार को अपनी रिश्तेदारी में फुगाना क्षेत्र के गांव करौदा महाजन आ रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर थाना फुगाना के पास वह रोडवेज बस से उतर कर पैदल सड़क पार करते समय मोटर साइकिल की टक्कर से वह घायल हो बेहोश गए। पुलिस ने उन्हें बुढ़ाना सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर मृतक के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की तहरीर अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़ा मस्तान गांव निवासी शिवकुमार (40) व ओमकार (42) रविवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से गांव खरड़ जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव खेड़ा मस्तान के गेट के पास उनकी बाइक कार से टकरा गई। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। कार चालक ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed