{"_id":"5e44486f8ebc3ee61e69b624","slug":"two-groups-of-students-fight-uproar-muzaffarnagar-news-mrt4686475120","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड स्थित एक पार्टी कार्यालय के बाहर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों गुट कुछ दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में समझौते के लिए वहां पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय के बाहर आते ही दोनों गुट फिर भिड़ गए।
शहर के एक इंटर कॉलेज के छात्र गुटों के बीच करीब एक सप्ताह पूर्व मारपीट हो गई थी। दोनों गुट एक ही समाज से संबंधित होने के चलते छात्र नेताओं द्वारा बुधवार दोपहर दोनों गुटों को सरकुलर रोड स्थित एक पार्टी कार्यालय पर समझौते के लिए बुलाया गया था। पार्टी कार्यालय पर दोनों गुटों के छात्र पहुंच गए, जिनके बीच आरोप-प्रत्यारोपोेंसे माहौल गरमा गया। बाद में छात्र नेताओं की पहल पर समझौता हो गया। समझौते के बाद जैसे ही दोनों छात्र गुट कार्यालय से बाहर निकले, एक बार फिर उनके बीच टशनबाजी हो गई। इसके बाद छींटाकशी के चलते दोनों गुट के छात्र एक बार फिर आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनमें जमकर मारपीट हो गई, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही दोनों छात्र गुट वहां से रफूचक्कर हो चुके थे। इस संबंध में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।