{"_id":"630e22bf030c754dc5545bfd","slug":"two-farmers-have-died-in-bus-accident-on-delhi-dehradun-highway-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बस से कुचलकर दो किसानों की मौत, दोनों परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बस से कुचलकर दो किसानों की मौत, दोनों परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 30 Aug 2022 08:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Aug 2022 08:16 PM IST
सार
बस से कुचलकर दो किसानों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार दो किसानों की मौत हो गई। हादसा सामने से आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। घटना के बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया हैं। साथ ही दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
गांव मथेडी के मूल निवासी किसान प्रमोद (55) और राज कुमार उर्फ राजू (41) वर्तमान में खतौली की जमुना विहार में रहते थे। मंगलवार दोपहर दोनों बाइक से किसी काम से नावला कोठी की तरफ जा रहे थे। भैंसी कट से आगे सीएनजी पेट्रोल पंप के पास मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दोनों किसान बस के नीचे आ गए। दोनों की पहिए से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: मां-बेटे को मारते वक्त नहीं कांपे बदमाशों के हाथ, आठ माह की गर्भवती थी शिखा, अफसरों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। साथ ही दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक प्रमोद के चाचा सहेंद्र पाल ने थाने में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर के घर मातम: फूट-फूटकर रोया भाई PCS अफसर, बिलखते हुए कही बड़ी बात, जल्द खुलेगा खौफनाक राज
सड़क पर लगा जाम
हादसे के बाद रोडवेज बस के यात्री उतरकर सड़क पर खड़े गए। बस के बीच रास्ते में होने से जाम लग गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।