फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two farmers fainted after seeing the ruined crop when water entered Khadar

Muzaffarnagar News: खादर में पानी उतरा तो बर्बाद फसल देखकर बेहोश हो गए दो किसान

Thu, 20 Jul 2023 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
Two farmers fainted after seeing the ruined crop when water entered Khadar
- एक महिला भी शामिल, परिजनों ने उपचार के लिए कराया भर्ती
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

भोपा (मुजफ्फरनगर)। सोलानी नदी की बाढ़ से किसान की फसलें बर्बाद हो गई है। पानी उतरते ही किसान खेतों में पहुंचे तो झटका लगा। महाराजनगर और खैरनगर में दो किसान बेहोश हो गए। परिजनों ने उपचार कराया। ग्रामीणों ने किसानों की हिम्मत बढ़ाई है।

खादर क्षेत्र में बाढ़ से हजारों बीघा फसल तबाह हो गई। चारे और गन्ने के अलावा सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को जोर का झटका लगा है। पानी उतरने के बाद आम जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। महाराजनगर के किसान हरिराम और खैरनगर की महिला किसान तारावती अपने खेत में पहुंचे। चारों तरफ सूखे खेत देकर दोनों बेहोश हो गए। परिजन और आसपास के लोग दोनों को लेकर गांव पहुंचे और डॉक्टर बुलाकर उपचार कराया। ग्रामीणों का कहना है कि खादर क्षेत्र में फसल नहीं बची है।
विज्ञापन




नाव से चारा ला रहे किसान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने जाना हाल

पुरकाजी / छपार। खादर क्षेत्र में जंगलों और रास्तों पर पानी होने से ग्रामीणों की समस्या बरकरार है। पशुओं के लिए चारे की विकट समस्या आ गई है। कुछ ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव में रखकर पशुओं के लिए चारा ला रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने ग्रामीणों की समस्या को सुना। गांव रामनगर, रजगल्ला पुर, शेरपुर नगला, रतन पुरी, चमरा वाला में परेशानी बनी हुई हैं। नदी में करीब 12 फीट पानी होने के कारण ग्रामीण नदी पार नहीं कर पा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांव शेरपुर, सुहेली एवं अलमावाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने ग्रामीणों की समस्या को सुना। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, धनप्रकाश, अमित चौधरी, बिजेंद्र नागर शामिल रहे। उधर, खादर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित कर लौट रहे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल छपार स्थित कपिल त्यागी के आवास पर रुके। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। रजत चौधरी, अरुण त्यागी, अमित रावल, गौरव चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed