फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two died and many injured in accident in Muzaffarnagar this morning

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: हाइवे पर पिकअप गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत, 23 घायल

Wed, 16 Mar 2022 10:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Mar 2022 10:06 AM IST
सार

बताया गया कि हाइवे पर पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने साइड खड़ी पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार दो मजदूरों की मौत हुई है जबकि 23 घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Two died and many injured in accident in Muzaffarnagar this morning
Muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 23 मजदूर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर खड़ी पिकअप गाड़ी में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार एक युवती समेत दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 घायल हुए हैं। मृतक संभल और बदायूं के रहने वाले थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: श्रद्धापुरी से गोकलपुर तक मेट्रो से सुहाना होगा सफर, रैपिड रेल के कोच की आज दिखेगी झलक  
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के होशियारपुर जिले से संभल के भुलावाई और बदायूं के हुसैनपुर गांव के 25  मजदूर पिकअप गाड़ी में सवार होकर होली मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। मेरठ करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास सुबह 4:00 बजे एक यात्री ने पिकअप हाईवे किनारे रुकवाई और लघुशंका के लिए चला गया।


इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में भर्ती कराया। भुलावई निवासी वेदराम और बदायूं के हुसैनपुर निवासी छवि को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य गंभीर घायलों को मेरठ और मुजफ्फरनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed