फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two dead including woman in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Mon, 16 Nov 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two dead including woman in road accidents
सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी/ रतनपुरी (मुजफ्फरनगर। सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुरकाजी में हाईवे पर किसी वाहन से कुचलकर महिला की मौत हो गई। उधर, रतनपुरी में गांव सठेड़ी रजबहे के पास कार द्वारा रेत की बुग्गी में पीछे से टक्कर मारने से ग्रामीण की मौत हो गई।
पुरकाजी में नेशनल हाईवे पर रविवार रात में किसी वाहन ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रलोक होटल के पास हुए हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि करीब 50 साल की महिला मनोरोगी थी, जो होटल के आसपास घूमती रहती थी। उसके शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रतनपुरी में गांव सिकंदरपुर निवासी 50 वर्षीय महेंद्र सिंह सोमवार सुबह भैंसा बुग्गी में रेत लेकर गांव लौट रहा था। सठेड़ी रजबहे के पास एक तेज गति से कार ने पीछे से महेंद्र की बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। बुग्गी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बुग्गी पर बैठा महेंद्र घायल हो गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को उपचार हेतु खतौली भेजा। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक आशीष गिरि, निवासी कैथल हरियाणा को हिरासत में ले लिया है। ग्राम प्रधान नैन सिंह पाल ने बताया कि महेंद्र मजदूरी करके अपनी गुजर बसर कर रहा था। घर पर महेंद्र की पत्नी सावित्री और उसके दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed