{"_id":"6825e36d572bf16d28088d4e","slug":"two-cow-smugglers-injured-in-encounter-cattle-freed-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-145687-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में दो गोकश घायल, गोवंश मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में दो गोकश घायल, गोवंश मुक्त कराया
विज्ञापन
पुलिस ने गोकशी के उपकरण और दो तमंचे किए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव बढि़वाला के जंगल में बृहस्पतिवार सवेरे हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक जिंदा गोवंश मुक्त कराते हुए गोकशी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण और एक गाडी, दो अवैध तमंचे बरामद किए।
सीओ सदर देवव्रत वाजपेई ने बताया कि सवेरे लगभग चार बजे पुरकाजी पुलिस लक्सर हाईवे पर धमात गंग नहर पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खादर क्षेत्र में गोकशों की मौजूदगी की सूचना मिली। संदिग्ध एक गाड़ी का पीछा कर पुलिस ने गोकशों को गांव बढि़वाला के जंगल में घेर लिया। वहां आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में जनपद मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की नूरनगर पुलिया निवासी फरमान व जमशेद घायल हो गए। दो आरोपी फरार हो गए, उनके नाम आमिर व बल्लू बताए गए। सीओ सदर ने बताया कि पुलिस ने एक जिंदा गोवंश मुक्त कराया। घायल आरोपियों को पुरकाजी पीएचसी लाया गया। मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया।