फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two children injured in separate accidents in Sandhavali and Khatauli due to rain in Muzaffarnagar

बारिश का कहर : मुजफ्फरनगर में हुए दो अलग-अलग हादसो में एक बच्ची की मौत, दो घायल

Thu, 15 Jul 2021 12:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Jul 2021 12:07 AM IST
सार

दोनों घायल बच्चों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों में बच्ची नून्नू और बच्चा सादिक शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Two children injured in separate accidents in Sandhavali and Khatauli due to rain  in Muzaffarnagar
- फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मुजफ्फरनगरजिले में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते हो रहे हादसों में एक बच्ची की नाले में डूबने से मौत हो गई। वहीं, दीवार गिरने से बच्ची नून्नू और बच्चा सादिक भी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव संधावली में मंगलवार दोपहर मूसलाधार बारिश के दौरान गांव के बीच से होकर जा रहा नाला पूरी तरह से उफनाया हुआ था। इसी दौरान गांव निवासी विकास की नौ साल की बेटी रिया बारिश में खेलते हुए पैर फिसलने से उफनाए नाले में जा गिरी।
विज्ञापन


साथ ही खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह नाले में कूदकर बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकीं थीं। ग्रामीणों ने बच्ची को गांव के ही एक डॉक्टर को दिखाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पाकर बुधवार को एसडीएम सदर दीपक कुमार ने संधावली गांव जाकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि हादसा मंगलवार को हुआ है, परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

उधर, बुधवार को दूसरा हादसा खतौली के भूड़ क्षेत्र में हुआ, जहां एक मकान की जर्जर हो चुकी दीवार मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक ध्वस्त हो गई। दीवार गिरते ही उस घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।


आसपास के लोगों ने दोनों बच्चों को जैसे-तैसे कर मलबे से बाहर निकाला और सीएचसी खतौली ले गए। वहां से दोनों घायल बच्चों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों में बच्ची नून्नू और बच्चा सादिक शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed