{"_id":"66df511e7b4e12856202fb94","slug":"two-cars-collide-at-high-speed-an-old-man-dies-five-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-129567-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तेज रफ्तार दो कारों में भिडंत, बुजुर्ग की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तेज रफ्तार दो कारों में भिडंत, बुजुर्ग की मौत, पांच घायल
Tue, 10 Sep 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। शाहपुर के गांव किनौनी के पास तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी, जिसमें महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। उत्तरकाशी निवासी श्यामलाल (65) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
उत्तराखंड केे जनपद उत्तरकाशी के गांव सांड निवासी श्यामलाल अपनी पत्नी विमला देवी (60) के साथ बेटी की ससुराल सिनोली, बागपत से किराये की गाड़ी में वापस जा रहे थे। कार में उनके साथ सिनोली निवासी चालक और कमल का मामा बागपत के गांव नंगला निवासी देवेन्द्र (60) भी था।
उनकी कार किनौनी के पास सामने से आ रही कार से टकरा गयी। कार में सहारनपुर के थाना बेहट के गांव मलकपुर निवासी अब्दुल वाजिद (32) था। अब्दुल वाजिद कृषि विभाग में नौकरी करता है और शाहपुर में तैनात है। वह बहन नजराना (26), पत्नी अलरमा (27) व अपने दो बच्चों के साथ शाहपुर जा रहा था।
विज्ञापन
दोनों कारों की भिड़ंत में दोनों बच्चे तो बच गए लेकिन दोनों कारों में सवार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को भर्ती कर उपचार दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहपुर पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं दी गई है।