फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two brothers arrested for murdering Sardar Alam to avenge their father's humiliation.

Muzaffarnagar News: पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए की सरदार आलम की हत्या, दो भाई गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested for murdering Sardar Alam to avenge their father's humiliation.
खतौली। नई आबादी निवासी सरदार आलम हत्याकांंड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो भाइयों मोहल्ला काजियान निवासी सालिम तथा शाहजेब उर्फ जादू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल सब्जी काटने वाला चाकू बरामद किया है। इस हत्याकांड के साजिशकर्ता पिता समेत तीन आरोपी वांछित हैं। पिता की बेइज्जती करने का बदला लेने के लिए दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी।
विज्ञापन




सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि 26 अगस्त को सरदार आलम की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता जमील की तहरीर पर सरताज उर्फ कल्लू व उसके दो पुत्रों सालिम तथा शाहजेब उर्फ जादू के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन








तहरीर में बताया था कि मोहल्ला काजियान निवासी सरताज उर्फ कल्लू के दो पुत्र उसके पुत्र को घर से बुलाकर ले गए थे। सरदार आलम सोनू डाक्टर की दुकान के पास घायल हालत में पड़ा मिला था। जिसे राहगीर उठाकर अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




नामजद आरोपी मोहल्ला काजियान निवासी सालिम तथा शाहजेब उर्फ जादू को एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को बालाजीपुरम गंगनहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सालिम की निशानदेही पर आलाकत्ल सब्जी काटने वाला एक चाकू बरामद किया गया।



--
इसलिए की हत्या-
पूछताछ में आरोपी सालिम ने बताया कि उनके अब्बू सरताज उर्फ कल्लू नई आबादी में चार मीनार मस्जिद के सामने चाय की दुकान पर बैठे थे। सरदार आलम ने वहां आकर उनके अब्बू के साथ गाली-गलौज, हाथापाई कर दाढ़ी पकड़ कर खींच कर उनकी बेइज्जती कर दी थी। पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने अपने भाइयों शाहजेब उर्फ जादू, शादाब तथा अब्बू सरताज उर्फ कल्लू और उनके दोस्त गांव भैंसी निवासी निवासी संदीप ने मिल कर योजना बनाकर डॉक्टर सोनू की दुकान के पास मिलते ही सरदार आलम के साथ मारपीट की तथा चाकू से कई वार किए। उसे वहां पर घायल अवस्था में छोड़ कर भाग गए थे। दोनों आरोपियों का चालान किया गया है। इस हत्याकांड में शामिल सरताज उर्फ कल्लू, उसका पुत्र शादाब तथा संदीप अभी वांछित चल रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।


------------------



हत्याकांड के खुलासे के लिए लगी थीं पांच टीम



सीओ ने बताया कि सरदार आलम हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा हत्याकांड के मामले में कड़ी से कड़ी जोड़कर गहनता से जांच पड़ताल की। पुलिस टीम ने दो दिन में हत्याकांड का खुलासा कर दिया।




---------------------



मानसिक रूप से था परेशान



मृतक सरदार आलम मानसिक रूप से परेशान था। इसी हालत में उसकी सरताज उर्फ कल्लू के साथ मारपीट और हाथापाई हो गई थी। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि सरदार आलम द्वारा बेइज्जती करने की बात को कल्लू ने घर जाकर अपने पुत्रों को बताया था। इसके बाद उसके दोनों पुत्र सालिम और शाहजेब बाइक से नई आबादी आए थे। इनके पीछे कल्लू ,उसका पुत्र शादाब तथा संदीप भी आ गए थे। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed