फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two and a half lakh cheaters in the name of getting jobs in Dubai

Muzaffarnagar News: दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर पौने दो लाख ठगे

Wed, 05 Apr 2023 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh cheaters in the name of getting jobs in Dubai
सीओ के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से पौने दो लाख ठग लिए गए। दुबई का फर्जी टिकट भी दे दिया। सीओ के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव बझेड़ी निवासी मोहम्मद बाबर खान ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसी के गांव का रहने वाला सरफराज चार माह पहले उससे मिला था। उसने कहा था कि उसकी दुबई में अच्छी जान पहचान हैं। वह उसे नौकरी पर भिजवा सकता है। इसके बाद कई बार में सरफराज ने उससे पौने दो लाख ले लिए। इनमें 63 हजार रुपये नगद लिए गए। उसे दुबई जाने का फर्जी टिकट भी दिया गया। इसका खुलासा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर हुआ। अब आरोपी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देता हैंं। सीओ के आदेश पर मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



जानलेवा हमला
मुजफ्फरनगर। सुभाष नगर निवासी सोहिद ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि वह प्राइवेट नौकरी करता हैं। मंगलवार की रात घर जाते समय उस पर रजबहे की पटरी पर उस पर चार लोगों ने हमला किया। पुलिस ने फरीद सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। इसके अलावा आशीर्वाद लाटियान ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उस पर नानूपुरी निवासी अनिकेत सागर व उसके साथियों ने हमला किया। जनकपुरी निवासी निधि चौधरी ने सिविल लाइन थाने में दहेजलोभी पति विवेक व सास शशि तोमर के खिलाफ मायके में आकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। शेर नगर निवासी जॉनी कुमार ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके चाचा देवेंद्र कचहरी में एक अधिवक्ता के पास मुंशी थे। मंगलवार की शाम साइकिल पर घर आते समय एक कार चालक ने टक्कर मार दी। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां से उन्हें मेरठ ले जाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed