फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two and a half hour block on Saharanpur-Delhi railway line

Muzaffarnagar News: सहारनपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर ढाई घंटे ब्लाक

Wed, 03 Jul 2024 03:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Two and a half hour block on Saharanpur-Delhi railway line
मुजफ्फरनगर। दिल्ली सहारनपुर रेल मार्ग पर रेलवे लाइनों की पटरी व कांटों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया है। यह कार्य आधुनिक मशीन से किया जा रहा है। इसके लिए सोमवार रात में ढाई घंटे का ब्लाक रखा गया और दो मालगाड़ियां दूसरे रेलवे स्टेशन पर रोकनी पड़ी।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने दिल्ली से सहारनपुर तक रेलवे पटरी व कांटों की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसी के चलते यह कार्य चल रहा है। सहारनपुर जनपद के बाद अब यह कार्य मुजफ्फरनगर में शुरू किया गया है। कार्य करने वाली टीम में कई इंजीनियर व एक दर्जन कर्मचारी शामिल हैं। इस टीम ने सोमवार रात तीन बजकर दस मिनट से पांच बजकर 40 मिनट तक सहारनपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर ढाई घंटे ब्लाक रख कर कार्य किया।
विज्ञापन

दो मालगाड़ियां दूसरे स्टेशन पर रोकी

रात में कार्य करने के लिए इंजीनियरों ने ब्लाक लिया था। इसी के चलते खानआलमपुरा जाने वाली खाली मालगाड़ी को मंसूरपुर व एमटीटीएस जाने वाली कोयले से लदी मालगाड़ी को जड़ौदा रेलवे स्टेशन पर रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

इस समय नहीं गुजरती कोई ट्रेन

रात में दिल्ली से सहारनपुर की तरफ जाने वाली सभी ट्रेन दो बजे तक चली जाती है और सवा पांच बजे तक कोई ट्रेन नहीं आती। सहारनपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली सभी ट्रेन सवा दो बजे तक ही आती है। इसके बाद चार बजकर 50 मिनट तक किसी ट्रेन का आवागमन नहीं होता।


रेलवे के कांटों व पटरी की मरम्मत के लिए रात में ब्लाक रखकर कार्य किया गया है। यह कार्य अभी कई दिन चलेगा। -पवन कुमार, रेलवे स्टेशन अधीक्षक।

हरियाणा में हादसे के कारण एक दर्जन ट्रेनें मुजफ्फरनगर से गुजरीं

मुजफ्फरनगर। हरियाणा के करनाल क्षेत्र में रेलवे लाइन पर हादसा होने के कारण एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों को वाया मुजफ्फरनगर होकर उनकी मंजिल के लिए रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ से यशवंतपुर जाने वाली संपर्क क्रांति, कालका से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, दौलतपुर से नई दिल्ली जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस,कटरा से नई दिल्ली जाने वाली श्रीशक्ति एक्सप्रेस, कटरा से नई दिल्ली जाने वाली समर स्पेशल, अमृतसर से कलकत्ता जाने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस व दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत, दिल्ली से कालका जाने वाली कालका शताब्दी, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस, प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस, पूर्णिया से अमृतसर जाने वाली अमृतसर जनसेवा व जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस ट्रेन वाया मुजफ्फरनगर होकर निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed