{"_id":"5f5fb81b8ebc3efbbd7edc45","slug":"two-accused-of-dowry-harassment-arrested-muzaffarnagar-news-mrt501348729","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न के दो आरोपी गिरफ्तार, जेेल भेजे
मुजफ्फरनगर। खतौली निवासी विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न व कातिलाना हमले के दो आरोपियों को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले जांच के दौरान विवेचक ने कोर्ट में बयान दर्ज होने के बावजूद मुकदमे से छेड़छाड़, दुष्कर्म व कातिलाना हमले की धाराएं हटा दीं, जिस पर पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
खतौली कस्बा निवासी महिला ने सात अगस्त को महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका निकाह मार्च 2017 में मेरठ के जाकिर कॉलोनी निवासी सुल्तान से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही स्कार्पियो व पांच लाख की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न किया जाता था। पीड़िता के अनुसार छह अगस्त को ससुराल में जेठ व बहनोई ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया, जिसके बाद हत्या के इरादे से आरोपी उसे गंगनहर पटरी मार्ग खतौली ले जाए। वहां उसे चाकू मारकर गंगनहर में फेंकने का प्रयास किया गया, लेकिन राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी महिला को वहीं छोड़ फरार हो गए। महिला थाने के एसआई स्वदेश कुमार ने मामले की जांच करते हुए करीब 15 दिन पूर्व महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए, जिसमें पीड़िता ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म की स्वीकारोक्ति की। आरोप है कि इसके बावजूद विवेचक ने आरोपी पक्ष से साज खाकर मुकदमे से छेड़छाड़, दुष्कर्म व कातिलाना हमले की धाराएं हटा दीं। इसके बाद रविवार को आरोपियों हैदर व कादिर को गिरफ्तार कर उन्हें दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में जेल भेज दिया। पीड़ित पक्ष ने आला अफसरों से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोनिका चौहान का कहना है कि मुकदमे की जांच में छेड़छाड़, दुष्कर्म व कातिलाना हमले की पुष्टि नहीं होने पर ये धाराएं हटाईं गईं हैं। पीड़िता द्वारा कोर्ट में दिए गए बयानों को महिला इंस्पेक्टर ने आरोपी पक्ष पर दबाव बनाया जाना करार दिया।