फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two accused of assaulting Diwan arrested

Muzaffarnagar News: दीवान से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two accused of assaulting Diwan arrested
मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस के दीवान के साथ मारपीट करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बचने व पहचान छिपाने के लिए एक आरोपी गंजा हो गया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले शहर में सिख समुदाय ने नगर कीर्तन निकाला था। इस दौरान व्यवस्था संभालने के लिए सभी चौराहों पर यातायात पुलिस की डयूटी लगाई थी। जिला अस्पताल चौराहे पर दीवान जामिन अली व सिपाही दीपक की डयूटी थी। उन्होंने चौराहे से नगर कीर्तन के जाने के कारण रूट डायवर्ट किया था। इसी दौरान एक कार में वहां कुछ लोग पहुंचे। चालक कार को दौड़ा कर रांग साइड से नावल्टी चौराहे के तरफ ले गया। जाम में कार फंस गई तब दीवान जामिन अली ने कार का चालान करने के लिए फोटो खींचना चाहा तो इससे नाराज कार सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। दीवान की वर्दी फट गई थी। आरोपी कार लॉक कर भाग गए थे। पुलिसकर्मियों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें सोई बच्ची को बाहर निकालकर उसकी मां के सुपुर्द किया था।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को एक आरोपी के बहनोई रामपुरी निवासी जतिन को पकड़ कर उसका चालान किया था। एसएसपी संजय कुमार वार्मा ने बताया कि पुलिस ने अशोक नगर थाना ज्योति नगर दिल्ली निवासी सचिन व उसके साथी लोनी के राहुल गार्डन बेहटा हाजीपुर निवासी सूरजपाल को गिरफ्तार किया। एक आरोपी की अभी तलाश हैै। पुलिस ने बताया कि सूरज पाल अपनी पहचान छिपाने के लिए से गंजा हो गया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों को कानून का पालन करने के लिए सबक सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed