फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two accused convicted in the murder of vegetable vendor

सब्जी विक्रेता की हत्या में दो अभियुक्त दोषी करार

Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two accused convicted in the murder of vegetable vendor
सब्जी विक्रेता की हत्या में दो अभियुक्त दोषी करार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सब्जी विक्रेता की हत्या के मामले में दो हत्यारोपियों राजू और बिट्टू उर्फ प्रवीण को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। बृहस्पतिवार को दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। एक अन्य हत्यारोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी सब्जी विक्रेता दरियाव सिंह ने तीन लोगों, राजू, बिट्टू उर्फ प्रवीण और वीरेंद्र से एक हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। 12 दिसंबर वर्ष 2002 को तीनों आरोपी दरियाव सिंह से रुपये वसूलने उसके घर पहुंचे थे, जहां उसने ब्याज के चार सौ रुपये देते हुए मूल एक हजार रुपये चुकाने के लिए कुछ समय मांगा। इसे लेकर आरोपियों ने दरियाव सिंह से गाली-गलौज कर दी और देर रात दोबारा उसके घर पहुंच गए। वहां राजू ने तमंचे से दरियाव सिंह को गोली मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-14 संदीप गुप्ता के समक्ष मामले की सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान ही एक आरोपी वीरेंद्र वर्मा की मौत हो गई थी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अमित त्यागी ने बताया कि आरोपी राजू व बिट्टू उर्फ प्रवीण के खिलाफ पुख्ता गवाह व सुबूत न्यायालय में पेश किए गए, जिनके आधार पर न्यायाधीश संदीप गुप्ता ने बुधवार को दोनों आरोपियों को हत्या में दोषी करार दिया। बृहस्पतिवार को दोनों अभियुक्तों को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed