फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two accused arrested with fake Divyang Pass in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: फर्जी दिव्यांग पास का भंडाफोड़, दबोचे गए दो आरोपी, पूछताछ में खोला ये राज

Sat, 19 Nov 2022 09:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Nov 2022 09:33 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर समाचार : फर्जी दिव्यांग पास का भंडाफोड़ हुआ है। टीम ने दो आरोपी दबोचे हैं। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने पूरा राज खोल दिया।

विज्ञापन
Two accused arrested with fake Divyang Pass in Muzaffarnagar
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने फर्जी दिव्यांग पास बरामद कर एक युवक को पकड़ लिया। जिस युवक ने फर्जी पास बनाकर दिया था, उसे भी फर्जी पास के साथ पकड़ा गया है। दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


19 नवंबर की दोपहर परिवहन निगम के सहायक यातायात निरीक्षक याकूब अली एवं केके शर्मा ने मुजफ्फरनगर शामली बाईपास मार्ग पर शामली से आ रही अनुबंधित बस संख्या यूपी 12 टी-1136 का निरीक्षण किया। बस में सवार एक यात्री अजय मलिक के पास दिव्यांग का पास था। यात्री को देखने से ऐसा लग रहा था कि वह दिव्यांग नहीं हैं। गहनता से जांच करने पर पाया कि यह पास फर्जी है।
विज्ञापन


वहीं युवक का पास कब्जे में लेकर टीम आरोपी युवक को रोडवेज डिपो कार्यालय ले आई। युवक से पूछताछ की गई तो पता चला कि अश्वनी बालियान नामक व्यक्ति ने 1700 रुपये में दिव्यांग का परिचय पत्र बनाया है। अश्वनी बालियान को भी टेलीफोन कर डिपो कार्यालय पर बुलवाया गया। दोनों की वीडियो बनाई गई। वीडियो में अश्विनी बालियान ने स्वीकार किया कि उसने अजय मलिक से 1700 रुपये लेकर फर्जी दिव्यांग पास बनाया था। अश्वनी बालियान के पास भी दिव्यांग पास बरामद हुआ। दोनों ही युवक दिव्यांग नहीं है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप 

चेकिंग के दौरान बस में एक युवक से फर्जी दिव्यांग पास मिला था। युवक के बताने पर उसके साथी को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसके पास भी ऐसा ही फर्जी पास मिला। जबकि दोनों ही दिव्यांग नहीं थे। दोनों में एक युवक ने फर्जी दिव्यांग पास बनाए है। इससे लगता है कि और भी फर्जी पास बनाए गए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंपते हुए तहरीर दे दी गई है। - राजकुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी मुजफ्फरनगर डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed