{"_id":"690cf49d55c13c692908b0d9","slug":"two-accused-arrested-in-the-firing-incident-in-bhud-area-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-158061-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भूड़ क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भूड़ क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। पुरानी रंजिश को लेकर खतौली ग्रामीण भूड़ क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस पर भी फायरिंग की गई थी। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया गया है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग रोकने की चेतावनी दी, मगर दोनों पक्षों ने फायरिंग जारी रखी। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक पक्ष से मोहल्ला अद्वेत विहार निवासी रोहित, दूसरे पक्ष से मोहल्ला गीतापुरी भूड़ निवासी अंकुर को अवैध असलहों समेत गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। घेराबंदी के दौरान रोहित और समीर ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग कीं।
इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस के साथ एक मिस कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने इस घटना में अद्वेत विहार निवासी रोहित, गीतापुरी निवासी अंकुर, रोहित, तुषार, आर्यपुरी निवासी सुमित, नई आबादी निवासी समीर उर्फ फौजी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश डाल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बड़ी घटना की आशंका
भूड़ क्षेत्र में विगत काफी समय से दो पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। पुलिस रंजिश की वजह जानने में लगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने दोनों पक्षों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की तो बड़ी घटना घटित होने की आशंका है। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि फायरिंग की घटना में दो आरोपी पकड़े गए हैं। घटना में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। दोनों पक्षों पर कड़ी कार्रवाई कराई जा रही है।