{"_id":"6a58de13ed3fafa1880ae81f","slug":"tushar-made-a-34-inch-jagannath-chariot-using-paper-sticks-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-175978-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तुषार ने पेपर स्टिक से बनाया सिर्फ 34 इंच का जगन्नाथ रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तुषार ने पेपर स्टिक से बनाया सिर्फ 34 इंच का जगन्नाथ रथ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर के कलाकार तुषार शर्मा ने रीसाइकिल किए गए पेपर और मैगज़ीन पाइप्स से 34 इंच का भगवान जगन्नाथ रथ बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे एक व्यक्ति द्वारा बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी हस्तनिर्मित कलाकृति के रूप में मान्यता दी है। यह रथ 17 दिनों की लगातार मेहनत से तैयार हुआ।
गांधी कॉलोनी निवासी तुषार शर्मा ने बताया कि रथ का प्रत्येक भाग हाथों से बनाया गया है। रथ की बारीक कारीगरी और पारंपरिक स्वरूप इसे खास बनाते हैं। यह कलाकृति भारतीय संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। रथ बनाकर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को भेजा गया था, जहां से इसे मान्यता का पत्र मिला है।
- तुषार बना रहे जगन्नाथ पुरी मंदिर का मॉडल
विश्व रिकॉर्ड हासिल करने के बाद तुषार शर्मा अब श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर का मॉडल तैयार कर रहे हैं। यह मॉडल भी रीसाइकिल किए गए पेपर और मैगज़ीन पाइप्स से बनेगा। उनका लक्ष्य भारतीय संस्कृति, कला और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दुनिया तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
-- इनसेट
यह मॉडल भी बना चुका कलाकार
कलाकार तुषार ने पिछले पांच साल में कई मॉडल बनाए हैं। राम मंदिर, इंडिया गेट, लाल किला, गांधीजी का चरखा, व्हाइट हाउस, गोल्डन टैंपल, बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, क्रिसमस ट्री और शिवलिंग सहित अन्य महापुरुषों के छायाचित्र भी तुषार बनाए हैं।