{"_id":"5ff745ad8ebc3e32eb6f704f","slug":"trying-to-burn-him-alive-by-not-taking-back-the-case-devband-news-mrt519394611","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता का आरोपियों पर हत्या के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता का आरोपियों पर हत्या के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
केस वापस नहीं लेने पर मारपीट कर जिंदा जलाने की कोशिश
देवबंद। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को दुष्कर्म पीड़िता के साथ घर में घुसकर मारपीट करने तथा हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मोहल्ला निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायत दी थी कि मोहल्ले के दो व्यक्तियों ने जबरन उसे हवस का शिकार बनाया था, जिसकी अश्लील वीडियो भी बनाई थी। उनके विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इंकार करने पर विगत 27 दिसंबर को दोनों आरोपी उसके घर में घुस गए तथा उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़े तो आरोपी फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।