फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck fire on Delhi-Doon highway, driver-cleaner left

Muzaffarnagar News: दिल्ली-दून हाईवे पर ट्रक में लगी आग, चालक-क्लीनर बचे

Wed, 25 Dec 2024 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Truck fire on Delhi-Doon highway, driver-cleaner left
रतनपुरी। दिल्ली-दून हाइवे पर रायपुर नंगली अंडरपास पर रोड़ी लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक व क्लीनर ने कूदकर जान बचाई। हादसे के कुछ देर बाद ट्रक में आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बुढ़ाना क्षेत्र के गांव मंदवाडा निवासी ट्रक चालक साबिर अपने क्लीनर भाई राशिद के साथ 18 टायरा ट्रक में रोड़ी लेकर मेरठ से लक्सर जा रहा था। सोमवार रात जब वह हाइवे पर रायपुर नंगली अंडरपास पर पहुंचे, तो नींद की झपकी के कारण चालक साबिर ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन

ट्रक रेलिंग से टकराकर हाईवे पर ही पलट गया। चालक साबिर और क्लीनर राशिद ने समय रहते ट्रक से कूदकर जान बचाई। पलटने के कुछ समय बाद ही ट्रक में आग लग गई। आग लगते देख ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने दमकल विभाग को बुलवाया। दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग के कारण सड़क को एक ओर से बंद करके वाहनों को सर्विस रोड से निकलवाया गया। दोपहर बाद ट्रक मालिक ने मौके पर पहुंचकर रोड़ी को दूसरे ट्रक में लोड कराया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक को एक साइड हटवाया, जिसके बाद हाइवे पर यातायात सुचारु हो सका। ट्रक मालिक मेरठ के टीपी नगर निवासी समयक जैन पुत्र मुकेश जैन ने थाने में तहरीर दी है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed