फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck driver dies due to electric shock

Muzaffarnagar News: करंट लगने से ट्रक चालक की मौत

Thu, 04 Dec 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies due to electric shock
मुजफ्फरनगर। करंट लगने से ट्रक के चालक मल्हूपुरा निवासी आमान की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। वह शामली जनपद के थानाभवन के गांव भैंसानी निवासी शहीद के साथ उसके ट्रक पर चालक का काम करता था। दोनों मंगलवार रात मेरठ रोड पर राना के बाग के पास ट्रक में राख भरने गए थे। रात के अंधेरे में वह ऊपर चढ़कर ट्रक भरने के बारे में जानकारी लेने पहुंचा तो ऊपर से जा रहे विद्युत तार से करंट लग गया। शहीद उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। गण्यमान्य लोगों के कहने पर पुलिस ने शव पंचनामा भर कर परिजनों को सौंप दिया। युवक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed