{"_id":"572ba1134f1c1b44735cd426","slug":"truck-driver-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन से छुआ ट्रक, जिंदा जला ड्राइवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन से छुआ ट्रक, जिंदा जला ड्राइवर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 06 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
आग में झुलसकर मरा ट्रक चालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत-खटीमा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह हाईटेंशन लाइन के छू जाने से ट्रक में आग लग गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि हैल्पर और एक अन्य झुलस गए। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन थाने के नया गांव निवासी कबीर (38) पुत्र सुल्तान ट्रक चालक था।
सुबह करीब नौ बजे वह मुरादाबाद से दस टायरा खाली ट्रक लेकर मुजफ्फरनगर आ रहा था। उसके साथ ट्रक में हैल्पर यूनुस और एक साथी असलम भी था। बिजनौर से इन्होंने कुछ सवारियां बैठाईं। पानीपत-खटीमा मार्ग पर निराना बस स्टैंड के पास बैठाई गई सवारियों को उतारा तो हैल्पर और साथी कुछ काम के लिए ट्रक से उतर गए।
चालक कबीर ने ट्रक को जरा सा आगे सरकाने का प्रयास किया, तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन का तार ट्रक से छू गया। जिससे ट्रक की बॉडी में करंट फैल गया और आग लग गई। आग पूरे ट्रक में फैल गई और कबीर को भी चपेट में ले लिया। आग से बचने के प्रयास में कबीर ट्रक से नीचे कूद गया, लेकिन दो कदम चलते ही गिर गया और पूरा शरीर जलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कबीर और ट्रक को बचाने के प्रयास में यूनुस और असलम भी बुरी तरह झुलस गए। घटना को देख मौके पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। ट्रक में लगी आग को देखकर दोनों ओर के वाहन रुक गए। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलवाकर आग बुझवाई और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने मृतक चालक का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
नीचे ही लटके हुए थे तार
निराना बस स्टैंड पर करंट की चपेट में आने से हुई ट्रक चालक की मौत के मामले में लोगों ने विद्युत निगम की लापरवाही मानकर विरोध प्रकट किया है। निराना के प्रधान इस्तखार और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बस स्टैंड के पास हाईटेंशन तार ढीले पड़कर काफी नीचे तक आ गए हैं। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार स्थानीय जेई और विभाग के अन्य अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन विद्युत निगम के कानों पर जूं नहीं रेंगती। यदि तारों की मरम्मत हो जाती तो ट्रक चालक की जान जाने से बच जाती।