{"_id":"66ff03f3ccc20c49110e0a55","slug":"truck-and-bus-collide-21-injured-delhi-doon-highway-jammed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-131339-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रक और बस की टक्कर 21 घायल, दिल्ली-दून हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रक और बस की टक्कर 21 घायल, दिल्ली-दून हाईवे जाम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वहलना के पास अनियंत्रित ट्रक ने भैंसाली डिपो की अनुबंधित सीएनजी बस में टक्कर मार दी। इस दौरान हाईवे से गुजर रही एक कार भी बस से टकरा गई। हादसे में बस यात्रियों समेत 21 लोग घायल हो गए। वहीं बस की सीएनजी किट लीक हो जाने के कारण हाईवे पर वाहनों को रुकवा दिया गया। उधर, हादसे के बाद देर रात तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
मेरठ के भैंसाली डिपो की बस बृहस्पतिवार रात नौ बजे मुजफ्फरनगर से मेरठ के लिए चली थी। बस में 15 यात्री सवार थे। वहलना कट पर मेरठ की ओर से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं आसपास के लोग मद्द के लिए पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत मौके पर पहुंचे। उधर, पुलिस ने रूट डायवर्जन कर वाहन निकाले। देर रात तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
इनसेट
सीएनजी किट लीक होने से थम गए पहिए
हादसे के बाद बस की सीएनजी किट के सिलिंडर लीक होने लगे, जिस कारण पुलिस ने दोनों ओर के वाहन रुकवा दिए। बाद में क्रेन से बस को हटाया गया। साथ ही सिलिंडर अलग किए गए। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।

हादसे में यह हुए घायल
बस चालक खतौली निवासी राशिद, नाहिद, इंतजार अली, परिचालक देवेंद्र, अदनान, दिलशाद, प्रमोद वर्मा, सुहैल, पुरबालियान निवासी आसमीन, सद्दाम, सुदेश, दूधाहेड़ी निवासी सोहनवीर, सोंटा निवासी मनोज, छात्र शुभम, टोड़ा निवासी मुकीम, सिखेड़ा निवासी वसीला, तावली निवासी सेबी, रामपुरम निवासी अरुण कुमार शर्मा, मेरठ के लोहिया निवासी दिनेश, रोहटा निवासी अशफाक, तखावली निवासी इलम सिंह घायल हो गए।