फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Troubled by illness, the old man commits suicide by jumping in front of the train

Muzaffarnagar News: बीमारी से परेशान वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Mon, 04 Nov 2024 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Troubled by illness, the old man commits suicide by jumping in front of the train
खतौली। बीमारी से परेशान होकर मोहल्ला सददीकनगर निवासी एक वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। बुढ़ाना रोड मोहल्ला सददीक नगर निवासी वृद्ध अफजाल (75) अलसुबह अपने घर से नमाज पढ़ने के लिए गया था। सुबह करीब सवा छह बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर मेरठ की ओर जाने के लिए ट्रेन रुकी। जब ट्रेन चलने लगी तो इसी दौरान वृद्ध ट्रेन के आगे कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन के जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने रेलवे कर्मचारियों व जीआरपी को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। उधर, अफजाल के घर न पहुंचने पर परिजन उसे तलाश करते हुए कुछ देर बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अफजाल बीमारी से परेशान रहता था। वह सुबह के समय नमाज पढ़ने के लिए कहकर घर निकला था। उन्होंने आत्महत्या की है। वृद्ध की मौत से परिवार में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed