फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trolley overturned, 10 women going to attend the wedding feast injured

Muzaffarnagar News: ट्रॉली पलटी, भात न्योतने जा रहीं 10 महिलाएं घायल

Sat, 25 Oct 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Trolley overturned, 10 women going to attend the wedding feast injured
चरथावल। थानाभवन मार्ग पर ट्रॉली का गुल्ला निकल जाने के कारण ट्रैक्टर से अलग होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। हादसे में शामली के चौसाना में भात न्योतने जा रहीं 10 महिलाएं घायल हो गई, जिनमें पांच महिलाओं को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के पीनना निवासी विजेंद्र की बेटी की शादी 30 नवंबर हो होनी है। परिवार में खुशियों का माहौल है। शादी की तैयारियां चल रही है। शुक्रवार को बिजेंद्र परिवार की महिलाएं शामली जिले के चौसाना में बेटी के मामा के यहां भात के निमंत्रण (भात न्योतने) की रस्म पूरी करने जा रहे थे। चरथावल से निकलने के बाद अकबरगढ़ गांव के निकट गुल्ला निकलने के कारण ट्रैक्टर से ट्रॉली का अलग हो गई। ट्रॉली एक तरफ गिर गई और उसमें सवार महिलाओं को चोट आईं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जसवीर सिंह एवं हिंडन चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद विजेंद्र की पत्नी सुधा, रेखा, बाला, नेहा और ललतेश को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एंबुलेंस के जरिए पीनना निवासी कविता, शिवानी, पारूल, रेखा और सोनिया को स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। विजेंद्र ने बताया सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed