फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Triple talaq given to wife on asking for expenses

खर्च मांगने पर दिया पत्नी को तीन तलाक

Sun, 11 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq given to wife on asking for expenses
मुजफ्फरनगर। परिवार की गुजर बसर करने के लिए खर्च न देकर पति ने शादी के दो साल बाद ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। हत्या की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा कर लिया हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला खालापार निवासी एक महिला का अपने पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद महिला ने दो साल पहले सूजडू निवासी शाहबाज से शादी कर ली थी। उसका पहले पति से एक बेटा है और दूसरे पति शाहबाज से एक तीन माह की बेटी है। पीड़िता को लेकर शाहबाज किराए के मकान में रहता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति को ससुराल में ले जाने के लिए कहती थी तो वह मना करता था। सास व देवर घर आने पर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। पति उसे घर का खर्च चलाने के रुपये भी नहीं देता था। 26 अगस्त को शराब पीकर पति ने पिटाई की। खर्च मांगने पर उसे बेचने की धमकी दी। साथ ही तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed