फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tricycles and other equipment distributed to 102 Divyangs

Muzaffarnagar News: 102 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण वितरित

Mon, 09 Dec 2024 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Tricycles and other equipment distributed to 102 Divyangs
-कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हम सभी लोगों को गरीब, असहाय लोगों, अपने मां-बाप और बुजुर्गों की हर संभव सेवा करनी चाहिए।

पुरकाजी लक्सर मार्ग पर रविवार को अमूल्य व जगत बंधु सेवा ट्रस्ट ने ग्रीन फील्ड स्कूल में 36वें दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कैबिनेट मंत्री मुख्य अतिथि थे। शिविर में 102 दिव्यांग लोगों को बैटरी युक्त ट्राई साइकिल व व्हील चेयर और हेलमेट आदि उपकरण वितरित किये गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व विशिष्ट अतिथि भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति का ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राजबीर सिंह ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारे मां-बाप ने हमें इस धरती पर जीवन प्रदान किया है। पढ़ा लिखाकर सक्षम बनाया है। हमारी हर जरूरत को उन्होंने पूरा किया है। जब वह वृद्धावस्था में पहुंच जाते हैं, उस समय उन्हें हमारी जरूरत होती है। हमें उनकी सेवा कर हर संभव जरूरत पूरी करनी चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ़ संदीप वर्मा, मनोज जोधा, मेघराज प्रधान, यशपाल पुंडीर, पुष्पेंद्र पाल एडवोकेट, अमित गुर्जर, मोदी लाल प्रजापति, जगदीश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed