फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tricolor in hands, tricolor yatra taken out with Bharat Mata's cheers

हाथों में तिरंगा, भारत माता के जयघोष के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tricolor in hands, tricolor yatra taken out with Bharat Mata's cheers
नगर के एसडी कालेज ऑफ मेनेजमेट में तिरंगा लिए विद्वायर्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गली-गली तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी निकाली। आम जनता को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के तत्वाधान में नवीन मंडी स्थल के प्रांगण में तिरंगा यात्रा निकाली गई। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में रहे। अध्यक्षता दी गुड खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने की। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गर्ग, अरुण खंडेलवाल, श्याम सिंह सैनी, महेश चौहान, ज्ञानचंद सिंगल, ललित महेश्वरी, अशोक बाटला, संजय, जितेंद्र कुच्छल, संजय मिश्रा, सुनील अग्रवाल आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य हरिओम सहस्त्र बुद्धे ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

चौधरी छोटू राम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स के अलावा छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आईडी शर्मा, प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने तिरंगे को लेकर विचार रखे। एनसीसी अंडर अफसर अनुज बालियान, अंशिका, शुभा, तनु, युवराज आदि की सक्रिय भागीदारी रही। माउंट लिट्रा जी स्कूल से गांधी कॉलोनी व पचेंडा रोड़ तक प्रभातफेरी निकाली गई। विद्यालय निर्देशिका चारू भारद्वाज व प्रधानाचार्य डॉ. पीयुष गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। जैन इंटर कॉलेज के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जैन ने विचार रखे। वशिष्ठ भारद्वाज, हेमंत विश्नोई, विजय शर्मा, अजय अग्रवाल, सतेंद्र तोमर, प्रमोद शर्मा, राजेश शर्मा, पूनम, पवन त्यागी, नवीन जैन, विनीत गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed