फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tributes paid to brothers of Union Minister of State

केंद्रीय राज्यमंत्री के भाइयों को श्रद्धांजलि दी

Tue, 08 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to brothers of Union Minister of State
शाहपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के तहेरे भाई राहुल बालियान और ग्राम कुटबी के निर्वाचित प्रधान जितेंद्र बालियान की आयोजित शोक सभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

शोक सभा में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि राहुल बालियान और उनके भाई जितेंद्र बालियान के निधन से समाज व क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। राहुल बालियान को कॉलेज का अध्यक्ष नियुक्त कर जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसे उन्होंने बखूबी निभाया। जो काम वह अधूरा छोड़कर गए है उसे पूरा किया जाए। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि दोनों भाइयों के निधन से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। शोक सभा से पूर्व यज्ञ किया गया। यजमाज विश्वेंद्र बालियान रहे।
विज्ञापन

शोक सभा में रालोद नेता कृष्णपाल राठी, राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के अध्यक्ष विपिन बालियान, आप जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान, जितेंद्र सिंह, हिंद केसरी पहलवान सुभाष तोमर, भारतीय खेल प्राधिकरण कुश्ती कोच करणपुरी, कुश्ती कोच प्रवीण कुमार, अर्जुन अवार्डी सुनील पहलवान, युधिष्ठिर पहलवान, नरेंद्र पहलवान, भारत केसरी राजू गुर्जर पहलवान, खुशनसीब सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed