फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tribute to the father of Minister of State Kapil Dev Aggarwal

राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता को श्रद्धांजलि

Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tribute to the father of Minister of State Kapil Dev Aggarwal
मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता के अंतिम सस्कार में शोकाकुल केंद्रीय मंत्र? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के पिता रमेशचंद गुप्ता के निधन पर मंत्रियों, विधायकों, भाजपाइयों के अलावा अधिकारियों एवं सभी वर्गों के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उनका भोपा रोड स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। ज्येष्ठ बेटे कपिल देव अग्रवाल ने मुखाग्नि दी।
शहर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के पिता रमेशचंद गुप्ता का बृहस्पतिवार रात निधन हो गया था। बीमारी के चलते गांधी नगर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। रात में ही केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान आदि ने उनके आवास पर पहुंचकर सांत्वना दी। शुक्रवार सुबह नौ बजे गांधीनगर स्थित आवास से रमेशचंद गुप्ता की अंतिम यात्रा शुरू हुई। काफी संख्या में लोग शामिल हुए। भोपा रोड स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। यहां पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊटवाल, विक्रम सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन बेदी, श्रीमोहन तायल, आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, शरद शर्मा, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, कमलकांत कश्यप, संजय अरोरा, कुश पुरी, संजय सक्सेना, यशपाल पंवार, रामकुमार सहरावत, राजकुमार छाबड़ा, विपुल भटनागर, राजीव गर्ग, संजय गर्ग, अचिंत मित्तल, ठाकुर अरुण सिंह, सतीश गोयल, सरवट प्रधान पति श्रीभगवान शर्मा, पवन अरोरा, प्रेमी छाबडा, डॉ वीरपाल निर्वाल, नितिन मलिक, डॉ देशबंधु तोमर, विजय वर्मा, शिवराज त्यागी, गौरव स्वरूप, उमादत्त शर्मा, ज्ञानचंद सिंघल समेत सभी वर्गों और राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए। सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी सांत्वना
मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के पिता के निधन की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार रात में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें कॉल करके सांत्वना दी। सीएम के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह आदि मंत्रियों ने भी कॉल कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी भी आवास पर पहुंचे, शोक जताया
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार शाम को डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम आलोक कुमार, एसडीएम अजय अंबष्ट ने भी राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक जताया। शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह, भाकियू नेता राकेश टिकैत आदि ने भी आवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed