फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tribute to the bravery of the martyrs of Kargil

Muzaffarnagar News: कारगिल के बलिदानियों की वीरता को किया नमन

Thu, 27 Jul 2023 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tribute to the bravery of the martyrs of Kargil
शुकतीर्थ ​​स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों कोा श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए
- शुकतीर्थ स्थित स्मारक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। कारगिल दिवस पर शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों, संत-महात्माओं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और स्काउट गाइड ने वीर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्मृति स्थल पर पुष्पचक्र चढ़ा वीरता को नमन किया।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कैप्टन सुरेश चंद त्यागी ने कहा मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर बलिदानी शहीदों को जन्म देने वाली माताओं का यह देश सदैव ऋणी रहेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने कहा कि अपने खून से आजादी की कहानी लिखने वाले शहीदों की स्मृति अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि शुकतीर्थ में होने वाले विकास कार्यों योजनाओं में कारगिल शहीद स्मारक को सूची में लाकर इसका जीर्णोद्धार कराएं। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने कहा कि कारगिल के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। देश शहीदों का ऋणी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की प्रबंधक बहन प्रवेश कुमारी ने कहा कि शहीद हमारे देश का गौरव है। देश ही नहीं विश्व भी भारतीय सेना पर गर्व करता है। महामंडलेश्वर गोपाल आचार्य महाराज, स्वामी भजन आनंद महाराज, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, कैप्टन केपी सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी, महासचिव परविंदर, कोषाध्यक्ष बृजपाल, ब्रजवीर, मांगेराम, जयपाल ,ईश्वर जयचंद रणधीर, भाजपा के रामकुमार शर्मा, आचार्य अजय कृष्ण, प्रधानाचार्य संजीव राजपूत, पंकज महेश्वरी, डॉ. वीरपाल सहरावत, अरुण पाल, चौकी प्रभारी ललित कुमार, नीरज रायल शास्त्री ने कारगिल स्मृति स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed