{"_id":"68e2dae5b5817a4fbf028ebc","slug":"tribute-to-deputy-manager-police-given-15-days-time-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1008-155833-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डिप्टी मैनेजर को श्रद्धांजलि, पुलिस को 15 दिन की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डिप्टी मैनेजर को श्रद्धांजलि, पुलिस को 15 दिन की मोहलत
विज्ञापन
छपार। दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल के डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडेय को शोक सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। ऐलान किया गया कि 15 दिन में अगर पुलिस ने सही जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन होगा। इस दौरान 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
रविवार को टोल पर आयोजित शोकसभा में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। सर्वसमाज के लोग साथ हैं। पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा।
त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि पुलिस को 15 दिन में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। मृतक की पत्नी को एनएचएआई में नौकरी मिलनी चाहिए। सपा के राष्ट्रीय महासचिव राकेश शर्मा ने कहा कि सर्वसमाज ने पीड़ित परिवार का साथ दिया। भाजपा का कोई नेता या मंत्री पीड़ितों तक नहीं पहुंचा। उन्होंने अपनी टीम की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर जगमोहन शर्मा, सुशील त्यागी, गीता त्यागी, अक्षु त्यागी, ब्रहमप्रकाश शर्मा, विजय त्यागी, विरेंद्र गुर्जर, संदीप पाराशर, अमित त्यागी, सुशील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
ट्रेन से उतार लिया पांडेय का भाई
किसान नेता मांगेराम त्यागी ने बताया कि डिप्टी मैनेजर के भाई अमित पांडेय ने उन्हें कॉल कर बताया कि पुलिस ने आने से रोका है। पुलिस ने उसे रेल से उतार लिया। वह शोक सभा में शामिल होने के लिए छपार के लिए चल दिए थे।