फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tribute paid to the immortal martyrs of the country at the martyr memorial

शहीद स्मारक पर देश के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 09 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the immortal martyrs of the country at the martyr memorial
नुमाईश मैदान में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देते मंत्री, विधायक व पलिका चेयरपर्सन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहीद स्मारक पर देश के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नुमाइश पंडाल एवं सभी शहीद स्मारकों पर काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। देशभक्ति के नारों के साथ शहीद स्मारक स्थलों पर पहुंचकर लोगों ने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और डीएम चंद्रभूषण सिंह ने किया। इसके बाद, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सेनानियों के आश्रितों किरण देवी, फूलमती, बरफी देवी, गेंदी, शीला, जगवती, मूर्ति, बुगली, रविंद्र, मानकी, महावीरी, विमलेश देवी को सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री कपिलदेव ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के अमर वीरों को मेरा नमन है। इनकी कुर्बानियों के कारण ही आज हम आजाद भारत में जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काकोरी कांड भी स्वतंत्रता सेनानियों के जोश का ही परिणाम था, जो देश की आजादी के इतिहास में अपना अलग महत्व रखता है। हमारी सरकार गरीब लोगों के लिए अनेक प्रकार की योजना चला रही है। इस मौके पर विधायक विक्रम सैनी, विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के साथ ही विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed