{"_id":"68b5f2e3167726235f038711","slug":"trees-fell-in-purkaji-charthaval-and-chhapar-increasing-trouble-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-153315-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुरकाजी, चरथावल और छपार में गिरे पेड़, बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुरकाजी, चरथावल और छपार में गिरे पेड़, बढ़ी मुसीबत
Tue, 02 Sep 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
नगर मे सर्कुलर रोड पर टूटा पेड़ फोटो सम्वाद
खतौली/बुढ़ाना/पुरकाजी/छपार/चरथावल। देहात क्षेत्र में बारिश ने मुश्किलें खड़ी कर दी। पुरकाजी में सूली वाला बाग के पास हाईवे पर ही दो पेड़ टूटकर गिर गए। काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
वन विभाग के कर्मचारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर पेड़ों को हटवाकर यातायात चालू करवाया। किसान प्रताप सिंह, गोल्डी राठी, नवीन त्यागी, हाफिज मोहसिन, सुखपाल सिंह ने कहा कि बारिश से नुकसान हुआ है।
चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग पर हिंडन पुलिस चौकी के पास पेड़ गिरने से काफी देर यातायात प्रभावित हुआ। लोगों ने इकट्ठा होकर खुद सड़क से पेड़ हटाया और गंतव्य तक पहुंचे। कस्बे में राजीव मार्केट, मुर्दापट्टी, छिम्पियान, महाब्रह्मणान आदि मोहल्ले में जलभराव के कारण लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया। छपार में बरला-बसेड़ा मार्ग पर पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गया। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बुढ़ाना क्षेत्र में हवा से गन्ने और ज्वार को नुकसान हुआ। गांव खेड़ा मस्तान निवासी पूर्व प्रधान सोमपाल, प्रधान विकास मलिक, पूर्व प्रधान थाम सिंह ने बताया कि बारिश के कारण किसानों की ज्वार की फसल में नुकसान हुआ है। बार एसोसिएशन बुढ़ाना के महासचिव ओमपाल सिंह ने बताया कि अधिवक्ता न्यायिक कार्याें से विरत रहे।
विज्ञापन
खतौली में रेलवे रोड, जैन मंडी, राजाराम मंडी, नगर पालिका मार्ग, जीटी रोड, बिददीबाड़ा बाजार, बड़ा बाजार, होली चौक, पक्का बाग में जलभराव हो गया।